Gorakhpur youtuber Muder :- सहजनवां इलाके की महिला यूट्यूबर शिल्पा के दोस्त प्रदीप साहनी जिसकी आयु 35 वर्ष थी, जिसकी हत्या के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन मुख्य आरोपी राम सिंह की तलाश में पुलिस अभी जुटी हुई है।
हत्या का रहस्य ?
जांच में पता चला कि राम सिंह पहले शिल्पा का करीबी था। शिल्पा यूट्यूबर है। शिल्पा की मुलाकात प्रदीप से हुई और प्रदीप अपना घर छोड़कर उसके साथ रहने लगा। राम सिंह को यह बात पसंद नहीं थी। इस वजह से उनके बीच तनाव जैसे था, इसी रंजिश में उसने हत्या कर डाली। प्रदीप की दोस्त शिल्पा ने मामले में सहजनवां के मुस्तफाबाद मलऊर टोला कटहिया निवासी राम सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

17 अप्रैल देर रात को सिवान में गेहूं की कटाई कर रही शिल्पा साथ प्रदीप कुमार उर्फ गोलू था, वह मजदूरों के लिए गुटका लेने गए था लौटते समय आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडा से उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। घटना स्थल पर शिल्पा पहुंची तब तक सभी आरोपी भाग गए थे। और प्रदीप की मृत्यु हो चुकी थी। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे ही गोरखपुर की रोजाना अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अवश्य पढ़े, हर दिन नई घटना और पेपर कटिंग उपलब्ध कराया जाता है।
Click Here | |
Click Here |