Mohammed Siraj’s: हे प्रभु, हे हरि राम कृष्ण जगन्नाथम! मोहम्मद सिराज ने क्या कर दिया? ऐसा लगा जैसे उन्होंने गेंद नहीं, मिसाइल लांच कर दी हो। भारतीय फैंस के रिएक्शन भी कुछ ऐसे ही थे जैसे उन्होंने कोई अनहोनी देख ली हो। कमेंटेटर्स भी कह रहे थे, और दर्शक अपनी आंखों से स्क्रीन को जूम करके देख रहे थे।
मोहम्मद सिराज, जो अब डीएसपी सिराज बन चुके हैं, ने ऐसी गेंद डाली कि स्पीडोमीटर ने दिखाया 181.5 किलोमीटर प्रति घंटा। और यहीं से सिराज का नया नामकरण हो गया। लोग कहने लगे, “यह वह सिराज नहीं हैं जो धीमे-धीमे स्विंग कराते थे। यह डीएसपी मोहम्मद विवियन सिराज अख्तर हैं।”
सोशल मीडिया पर नई सनसनी
सोशल मीडिया पर सिराज का यह नया नाम “डीएसपी मोहम्मद विवियन सिराज अख्तर” जमकर वायरल हुआ। फैंस कहने लगे, “कानून के हाथ लंबे हो न हो, सिराज की गेंदबाजी ज़रूर लंबी और तेज हो गई है।” बीते 20 सालों से तेज गेंदबाजों के बीच 160-161 किलोमीटर प्रति घंटे की रेस चल रही थी। लेकिन सिराज ने 181.5 की रफ्तार दिखाकर सीधे 20 किलोमीटर प्रति घंटा का उछाल मार दिया।
क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद?
इससे पहले, क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम था, जिन्होंने 161.3 km/h की स्पीड से गेंद फेंकी थी। यह रिकॉर्ड उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। सिराज की गेंद ने तो इस रिकॉर्ड को 20 km/h से भी ज्यादा पीछे छोड़ दिया।
हालांकि, इस रिकॉर्ड को लेकर सभी का माथा ठनक गया। फैंस पूछने लगे, “क्या यह सच में मुमकिन है? या फिर यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी है?”
तकनीकी गड़बड़ी का खुलासा
बाद में पता चला कि यह पूरा मामला एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ। सिराज की गेंद वास्तव में 181.5 km/h नहीं थी। यह गड़बड़ी ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में हुई। लेकिन जब तक सच सामने आया, तब तक सोशल मीडिया पर मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ चुकी थी।
डीएसपी सिराज बनाम लाबुशेन
इस मैच में सिराज और मार्नस लाबुशेन के बीच का एक और दिलचस्प वाकया देखने को मिला। सिराज ने एक बार फिर हैदराबादी अंदाज में गेंद फेंकी और लाबुशेन को ऐसा लगा जैसे कोई मिसाइल उनके पास से गुजरी हो। लाबुशेन पीछे हट गए और इस दौरान सिराज ने उनके साथ कुछ कहा भी, जो मैच को और मजेदार बना गया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टेस्ट की स्थिति (Mohammed Siraj’s)
जहां तक मैच की बात है, भारत की हालत खराब नजर आ रही है। मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम सिर्फ 180 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 86 रन बना लिए और वे सिर्फ 94 रन पीछे हैं।
अगर ऑस्ट्रेलिया ने 100+ रनों की लीड ले ली, तो भारत के लिए वापसी मुश्किल हो सकती है। लेकिन फैंस को अब भी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जोड़ी से उम्मीदें हैं।
लेट्स सी, क्या डीएसपी सिराज और जस्सी भाई भारत को बचा पाएंगे?
1 thought on “Mohammed Siraj’s : “मोहम्मद सिराज का आग उगलता प्रदर्शन: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज घायल””