रविवार शाम 5 बजे से शुरू होने वाली नमो भारत ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर जनता के लिए शुरू होंगी। दिल्ली से मेरठ जाने वाले स्टेशन न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कल यानि रविवार को साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के लिए नमो भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। वर्तमान में साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 9 स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा परिचालित है।
इस उद्घाटन के साथ, नमो भारत कॉरिडोर का परिचालित खंड 55 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा, जिसमें कुल 11 स्टेशन होंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को एनसीआर के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ऐसे में आरआरटीएस को दिल्ली के चारों और के शहरों से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल लोगों के समय की बचत होगी बल्कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में भी राहत मिलेगी। एनसीआर से दिल्ली में रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा। मौजूदा समय में आरआरटीएस के फेज-1 में तीन कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। जिसमें से दिल्ली-मरेठ कॉरिडोर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
शेष दो अन्य दिल्ली-अलवर और दिल्ली पानीपत कॉरिडोर पर भी जल्द काम शुरू होगा। वहीं फेज-दो में पांच कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इस तरह से आरआरटीएस के आठ कॉरिडोर के तैयार हो जाने से दिल्ली-एनसीआर में मास ट्रांजिट सिस्टम दुनिया के अन्य शहरों से भी बड़ा हो जाएगा। दिल्ली के चारों ओर 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी प्रमुख शहर आरआरटीएस से जुड़ेंगे।
291 किमी की लंबाई के होंगे तीन कॉरिडोर
दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर 82.15 किलोमीटर लंबा है। दिल्ली के हिस्से में 14 किलोमीटर तो यूपी के हिस्से में करीब 68 किलोमीटर है। फेज-1 में प्रस्तावित दो अन्य कॉरिडोर दिल्ली से पानीपत कॉरिडोर की लंबाई 103.02 किमी जबकि वहीं, राजस्थान के अलवर और सराय काले खां के बीच के कॉरिडोर की लंबाई 106 किमी है।
दिल्ली से पानीपत और अलवर के कॉरिडोर के निर्माण हो जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर में आरआरटीएस की सभी कॉरिडोर की कुल लंबाई 291 किमी से अधिक होगी। बताया जा रहा है कि इन दोनों कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की जा चुकी है। केंद्र सरकार की हरी झंडी के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो की कई लाइनों से होगी कनेक्टिविटी
मौजूदा समय में दिल्ली मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से जुड़ा हुआ है। आरआरटीएस के दो अन्य कॉरिडोर भी दिल्ली मेट्रो से जुड़ेंगे। इसमें सराय काले खां से अलवर कॉरिडोर आईएनए, मुनिरका और एयरोसिटी समेत कई मेट्रो स्टेशनों से जुड़ेगा।
साथ ही पानीपत जाने वाला कॉरिडोर भी कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (ट्रेन) के साथ अन्य स्टेशन से जुड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से दिल्ली मेट्रो की कई लाइनों के साथ आरआरटीएस कॉरिडोर जुड़ेंगे। ताकि लोगों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के हो सके।
दिल्ली-एनसीआर में मास ट्रांजिट सिस्टम दुनिया के कई शहरों को करेगा पीछे
आरआरटीएस के फेज-1 और दो के सभी कॉरिडोर के पूरा हो जाने और दिल्ली मेट्रो के फेज-चार के सभी कॉरिडोर का निर्माण हो जाने के बाद दिल्ली-एनअीआर में मास ट्रांजिट सिस्टम की लंबाई लगभग एक हजार किलोमीटर की हो जाएगी।
इससे दुनिया के कई बड़े शहर दिल्ली-एनसीआर के मास ट्रांजिट सिस्टम में पीछे हो जाएंगे। अभी मौजूदा समय में आरआरटीएस का दिल्ली मेरठ कॉरिडार पर 42 किलोमीटर का हिस्से पर नमो भारत ट्रेनो परिचालन हो रहा है। रविवार को इसके 13 किलोमीटर के अन्य खंड पर भी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। वहीं दिल्ली मेट्रो की बात करें तो मेट्रो का दिल्ली और एनसीआर में 393 किलोमीटर कर नेटवर्क है।
15 मिनट के अंतराल में होंगी शुरू
रविवार शाम 5 बजे से शुरू होने वाली नमो भारत ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर जनता के लिए शुरू होंगी। दिल्ली से मेरठ जाने वाले स्टेशन न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है।
सभी यात्रियों की सहायता और सुविधा के लिए प्रत्येक ट्रेन में एक ट्रेन अटेंडेंट उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए ट्रेन के अंदर और प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजों पर एक पैनिक बटन दिया गया है।
Fare from New Ashok Nagar Station:
Station | Standard Class | Premium Class |
---|---|---|
Anand Vihar | 30 | 45 |
Sahibabad | 50 | 75 |
Ghaziabad | 60 | 90 |
Guldhar | 70 | 105 |
Duhaai | 80 | 120 |
Duhaai Depot | 90 | 135 |
Muradnagar | 100 | 150 |
Modinagar South | 120 | 180 |
Modinagar North | 130 | 195 |
Meerut South | 150 | 225 |
Fare from Anand Vihar Station:
Station | Standard Class | Premium Class |
---|---|---|
Sahibabad | 30 | 45 |
Ghaziabad | 40 | 60 |
Guldhar | 50 | 75 |
Duhaai | 60 | 90 |
Duhaai Depot | 70 | 105 |
Muradnagar | 80 | 120 |
Modinagar South | 90 | 135 |
Modinagar North | 100 | 150 |
Meerut South | 130 | 195 |
यहा भी देखे : क्या है कुंभ मेले का महत्व?